गुरु पूर्णिमा पर डॉ. एस. के. चौबे ने परिवार सहित लिया गुरुजी का आशीर्वाद

गाजीपुर।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एस. के. चौबे एवं टी एस डा ममता चौबे पुत्र शिवकुमार चौबे पांडेयपुर वाराणसी से चल कर के  हथियाराम मठ परिसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूज्य गुरुजी के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मठ परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गुरुजी का पूजन-अर्चन कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/डॉ. चौबे ने कहा कि गुरु का सान्निध्य जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और गुरु का आशीर्वाद प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमूल्य होता है।कार्यक्रम के दौरान परिवार सहित गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद डॉ. चौबे ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं तथा समाज में आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।हथियाराम मठ परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और गुरु वंदना के माध्यम से गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *