डॉ अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चले पसमांदा समाज: वसीम

भारत रत्न, देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं श्मिसाइल मैनश् के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बाराबंकी के सट्टी बाजार स्थित कार्यालय में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ द्वारा श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक या भारत के पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि वे सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रभक्ति और समर्पण की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन प्रत्येक भारतीय, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वसीम राईन ने कहा कि डॉ. कलाम का संबंध पसमांदा समाज से था और यह पूरे पसमांदा समाज के लिए गर्व का विषय है कि इसी समाज से निकला एक व्यक्ति भारत का राष्ट्रपति बना तथा विश्वभर में देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने पूरे जीवन में राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा। अनेक अवसरों पर विदेशों से आकर्षक प्रस्ताव मिलने के बावजूद उन्होंने भारत की सेवा को ही अपना लक्ष्य बनाया और देश की सुरक्षा तथा वैज्ञानिक प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपति रहते हुए भी उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन जिया और हमेशा छात्रों एवं युवाओं के बीच जाकर उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। श्रद्धांजलि गोष्ठी में संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा एवं जिले के निसार राईन नगर अध्यक्ष, मोमिन राईन, कमरुद्दीन राईन, जावेद राईन, शफ़ीक़ राईन, मुन्ना राईन, नोमान, असफ़ाक़ राईन, रिजवान राईन, महमूद चौधरी, मोहम्मद जान, अहमद इद्रिशी, शकील अहमद, सद्दाम इद्रिशी, मुशीर राईन, अतीक आलम, शब्बीर अहमद, सलमान राईन, अब्दुल्ला राईन, गुफरान राईन, अनीस राईन, तय्यब राईन, रफ़ीक़ अंसारी, गुलज़ार कुरैशी, रऊफ़ राईन, आमिर अली गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/भारत के लिए वरदान थे डॉ. कलाम: पुनिया
बाराबंकी। सांसद आवास ओबरी पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण एवं नमन करते हुए कहा कि, अब्दुल कलाम का जीवन बहुत ही सादा एवं साधारण था। वह भारत के लिए एक वरदान के रूप में थे। आज ही के दिन शिलांग में छात्रों को सम्बोधित करते समय दिल का दौरा पड़ जाने से उनका निधन हो गया था। श्री पुनिया ने कहा कि, अब्दुल कलाम जी का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। वह मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते थे। उनका अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों में अभूतपूर्व योगदान रहा। इस अवसर पर राजेन्द्र वर्मा (फोटोवाला), इरफान कुरैशी, के.सी. श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, एड. मोहम्मद इजहार, एड. वीरेन्द्र यादव, मोहम्मद सुहैल, प्रधान हारून, रामहरख रावत, जियाउर्ररहमान, विजयपाल गौतम, सना चौधरी, अखिलेश वर्मा, अभय गौतम, राजू रावत आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *