एसआएमयू के कर्मचारियों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा सोमवार को श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) परिसर में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार से संबंधित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को ईपीएफओ की सेवाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ की ओर से आशीष कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2, सुमित सोनी, जिला नोडल अधिकारी तथा दीपशी गुप्ता, सहायक कार्मिक ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 तथा विश्वास योजना-2026 के उद्देश्यों, लाभों एवं पात्रता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य अधिकाधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना तथा रोजगार को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर सुमित सोनी ने उमंग ऐप के माध्यम से यूएएन आवंटन एवं सक्रियकरण, केवाईसी अद्यतन तथा ई-नॉमिनेशन की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए उपस्थित कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को इसकी उपयोगिता से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान ईपीएफओ द्वारा संचालित कर्मचारी भविष्य निधि योजना, कर्मचारी पेंशन योजना एवं कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (ईडीएलआई) सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र शर्मा, वित्त अधिकारी राकेश जायसवाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *