बेहट। शिवालिक पर्वत के बीच स्थित मां शाकुभरी देवी मंदिर के प्रबंधक ने जनता से अपील की है कि वह दो दिन मां के दर्शन करने के लिए ना आए दो दिन के बाद अपना प्रोग्राम मां के दर्शन के लिए बनाएं। सोमवार को सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी के प्रबंधक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए मां शाकुंभरी देवी के भक्तों से अपील की है कि मां के चरणों से बह रही नदी जिसे शाकंभरी खोल कहा जाता है मैं अचानक पहाड़ों पर तेज वर्षा होने से जलस्तर बढ़ जाता है उन्होंने कहा कि मां के श्रद्धालुओं की सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है।readmore:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………इसीलिए उन्होंने अपील की है कि 28 और 29 जुलाई को मां के दर्शन करने से बचे,उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रद्धालु दर्शन के लिए मौसम को देखकर ही अपना प्रोग्राम बनाएं। उन्होंने कहा कि मां के चरणों से बहने वाली नदी में अत्यधिक बहाव होने की वजह से इस समय सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर का रास्ता सुरक्षित नहीं है। कहा कि मौसम सही होने और जलस्तर कम होने के बाद ही मां कज दर्शनों के लिए यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर व्यवस्थापक के प्रशासन की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।