न्यायालय के आदेश पर जहानागंज पुलिस ने 8 वारंटी किए गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।readmore:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित श्रीराम, मुनीब राम, रानी, सूर्यनाथ, मुन्ना सिंह उर्फ संतोष, इसरावती, लीला और विनोद को गिरफ्तार किया। इन सभी के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तार वारंटियों पर मारपीट, चोरी, घरेलू हिंसा सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दो आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126/135 के तहत न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया गया।पुलिस ने सभी वारंटियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *