बूढ़नपुर (आजमगढ़)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी, वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश संरक्षक वैद्य नरेंद्र नाथ पांडे का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत सहित सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय नरेंद्र नाथ पांडे अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित थे।readmore:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/उनके निधनं से पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज में सकारात्मक योगदान दिया।उनके निधन पर पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।