आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहीं।जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध जांच कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।readmore:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए, जिससे आम लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।जनपद पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण तथा जनविश्वास को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।