मन की बात से साधा जनसंपर्क, बहादुरपुर में जुटे ग्रामीण

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। भाजपा नेता एवं रसूलाबाद विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार कृष्ण मुरारी दोहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव और जनसंपर्क की मजबूत कड़ी बन चुका है।आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कृष्ण मुरारी दोहरे लगातार क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर चौपालों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। वे ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उनके समाधान के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता भी दिखा रहे हैं।रविवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन और बड़े स्पीकर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सामूहिक श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में स्वच्छता अभियान, ‘वोकल फॉर लोकल’, युवा उद्यमिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कृष्ण मुरारी दोहरे ने कहा कि उनका संकल्प रसूलाबाद विधानसभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर तक प्रधानमंत्री के विकास विजन को पहुंचाना है। read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय कारीगरों, युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं तथा क्षेत्र के हर नागरिक की समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और विकास नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा सेक्टर संयोजक सोनू सिंह, सुशील पांडेय, बीरेंद्र सिंह सेंगर, सेक्टर प्रभारी योगेंद्र पाल, अप्पे शुक्ला, संजू शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राजू शुक्ला, अर्जुन लाल गौतम, विमल गौतम, पुष्पेंद्र सिंह, जगदीश पाल, राम पाल कठेरिया, श्यामू सबिता, अनुरुद्ध सिंह सेंगर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *