पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात भोगनीपुर से पवित्र उमराह यात्रा के लिए रवाना हुए क़मर अली और शीलू को स्थानीय लोगों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से विदाई देते हुए मुबारकबाद दी और उनके सफल व मंगलमय सफर की दुआ की।इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा काशिफ़ खान ने कहा कि उमराह इस्लाम की एक अत्यंत पवित्र और रूहानी इबादत है, जो इंसान को अल्लाह की रहमत और बरकत के और करीब ले जाती है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला क़मर अली और शीलू की उमराह को अपनी बारगाह में कबूल फरमाए, उन्हें सेहत, सलामती,
खुशहाली और बरकत से नवाजे तथा उनकी तमाम नेक दुआओं को स्वीकार करे।readmore:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….काशिफ़ खान ने उनसे विशेष आग्रह किया कि वह पवित्र हरम में देश, प्रदेश और क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की तथा सभी लोगों की खुशहाली और सलामती के लिए भी खास दुआ करें।इस अवसर पर हारून खान, अयाज़ खान, उवैस दीवान, मुसैब अली, फैशल चिश्ती, मुन्ना, मास्टर निजाम, हाफिज सद्दाम चिश्ती, हाफिज नसीर चिश्ती, शहजाद अली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने उमराह यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सकुशल लौटने की दुआ की।