पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल की पुरानी कमेटी भंग होने के बाद रविवार को वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जहां कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से बउवन चौरसिया को अध्यक्ष और *मीनू सिंह* को महामंत्री चुना गया।धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल के नियम के अनुसार हर वर्ष नई कमेटी गठित की जाती है। इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने अपनी पूरी कमेटी का इस्तीफा कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता को सौंपा जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया।अध्यक्ष पद के लिए सत्संग मंडल के सदस्य रवि सिंह ने उदय प्रताप सिंह का नाम प्रस्तावित किया। निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने घनश्याम शुक्ला और रामू मिश्रा ने बउवन चौरसिया का नाम रखा। प्रस्ताव के दौरान कुछ देर शोर-शराबा भी हुआ। बाद में घनश्याम शुक्ला ने उदय प्रताप सिंह को समर्थन दे दिया। काफी जद्दोजहद के बाद अंत में उदय प्रताप सिंह ने भी बउवन चौरसिया के पक्ष में समर्थन देकर पीछे हट गए। readmore:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/इसके बाद बउवन चौरसिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गयाअध्यक्ष चुने जाने के बाद सदस्यों की सहमति से मीनू सिंह को महामंत्री बनाया गया वहीं डॉ. अशोक सिंह भदौरिया और संतोष गुप्ता को सत्संग मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री व उपाध्यक्षों का सत्संग मंडल के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर नगर के पूर्व चेयरमैन राजेश चंद गुप्ता उमेश गुप्ता छोटे गुप्ता पुतानी गुप्ता प्रहलाद गुप्ता गोपाल मिश्रा संजय मिश्रा अजय मिश्रा सुमन दुबे रामू मिश्रा विपिन मिश्रा मुरारी लाल कुशवाहा अनुराग राहुल राजपूत बीरू कुशवाहा शिवजी तिवारी हरिश्चंद्र सुरेंद्र मिश्रा दिनेश त्रिवेदी महेंद्र श्रीवास्तव सहित सैकड़ों सत्संग मंडल के सदस्य मौजूद रहे।