पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। शिव भक्तों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को उन्होंने रसूलाबाद क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कोतवाल एसएन सिंह और भारी पुलिसबल भी मौजूद रहा।उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लेने के साथ-साथ प्रमुख शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा।पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले रसूलाबाद स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर चेक पोस्ट और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कोतवाल एसएन सिंह और धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार चौरसिया सहित मंडल के सदस्यों से वार्ता कर सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/
एसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ियों के लिए पेयजल प्रकाश और बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।निरीक्षण के दौरान अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक राम सिंह बिरहुन चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार दीक्षित रामकिशोर सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि श्रावण मास में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में लगी है और आमजन से सहयोग की अपील की है।