पूर्व सैनिकों ने कैंडिल जलाकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

कानपुर देहात – रूरा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कैंडिल जलाकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। पूर्व फौजी अमित कुमार तिवारी जी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का  आयोजन किया गया। अमित कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के शासनकाल में हुआ था जहां भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी और वहीं इंदिरा गांधी जी ने अपनी कूटनीति से भारत-पाकिस्तान के दो टुकड़ों में बंटवारा कर पूर्वी पाकिस्तान का नाम बांग्लादेश रखा था जिसके प्रथम प्रधानमंत्री मुजीबर रहमान हुए थे वहीं पाकिस्तान पर बदले की भावना में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के शासनकाल में धोखे से पाकिस्तान में भारतीय कारगिल पहाड़ीयो पर पाकिस्तानी फौजी अफसर प्रवेश मुशर्रफ के इशारे पर धोखे से कब्जा जमा लिया था।readmore:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/उसे समय हमारे भारतीय थल सेनाध्यक्ष वेद प्रकाश मालिक थे। जिनकी अध्यक्षता में भारत के सैनिकों ने 3 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक दो महीने से अधिक समय भारत और पाकिस्तान के बीच फौजियों का युद्ध चला। इस युद्ध में भारत के लगभग 530 सैनिक से हुए थे वहीं पाकिस्तानी सेना के कई हजार सैनिक मारे गए। 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को अपने शास्त्र डालने पड़े और भारत के सैनिकों के सामने घुटने टेक कर हार मानना पड़ा। उस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। आज हम सभी लोग कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मना रहे हैं  श्रद्धांजलि सभा में पूर्व फौजी अमित कुमार तिवारी, पूर्व फौजी अमित बाजपेई, पूर्व फौजी संजू यादव, पूर्व फौजी वैभव शुक्ला, रिज़वान अहमद जिला ब्यूरो,  आशुतोष मिश्रा सभासद, समाजसेवी राम अवतार दीक्षित, पपेश मिश्रा, अंश वैष्णवी, अजय अवस्थी, अंशुल तिवारी सहित अन्य लोगों ने कैंडल जलाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *