बेटियों को बताया कानून का बल, पुलिस बोली- डरें नहीं, अधिकारों के लिए आवाज उठाएं

महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को कोर्ट बाजार स्थित कौशलेंद्र विक्रम इंटर कॉलेज में एक सामाजिक संस्था के तत्वावधान में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, हेल्पलाइन सेवाओं और कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी (सीओ) बहराइच अमित कुमार ने कहा कि कानून की जानकारी हर नागरिक के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की भी अपील की।थानाध्यक्ष पयागपुर दीपक सिंह ने सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।readmore:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और पुलिस महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।इस दौरान महिला आरक्षी नम्रता ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने विभिन्न कानूनी धाराओं, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।कार्यक्रम का संचालन दिवाकर त्रिपाठी ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा और कानून से जुड़े विषयों पर अधिकारियों से प्रश्न भी पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया।कार्यक्रम के आयोजन श्याम जी मिश्रा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन दिवाकर त्रिपाठी ने किया इस दौरान चंदन शुक्ला छोटू पांडे समेत तमाम लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *