भारत सरकार द्वारा एनटीए सुधारों हेतु बहु-विषयक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन स्वागतयोग्य;

परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में व्यापक एवं संस्थागत सुधार सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार द्वारा उच्च स्तरीय टास्क फोर्स के गठन का स्वागत करती है। नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं के उपरांत अभाविप प्रारंभ से ही परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक संस्थागत सुधारों की मांग करती रही है। इसी क्रम में अभाविप ने प्रतियोगी परीक्षाओं की संपूर्ण व्यवस्था की समीक्षा कर समयबद्ध एवं ठोस सुधारों की संस्तुति हेतु उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई थी। ऐसे में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य निर्णय है।अभाविप का विश्वास है कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता केवल दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तक सीमित नहीं रह सकती बल्कि इसके हेतु संस्थागत, संरचनात्मक, तकनीकी एवं प्रशासनिक बदलाव तथा उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। गत दिनों में परीक्षा माफिया के विरुद्ध फास्ट ट्रैक न्यायालयों की स्थापना, कोप्रशासनिक परिवर्तन, कठोर विधायी प्रावधानों की पहल तथा अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में व्यापक सुधारों हेतु भारत सरकार द्वारा प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ तथा इन्फोसिस के सह-संस्थापक श्री नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय टास्क फोर्स इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस टास्क फोर्स में पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ, पूर्व आईबी निदेशक श्री तपन डेका, आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव श्रीमती अनीता करवाल तथा लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ श्री अमृत लाल मीणा जैसे अनुभवी विशेषज्ञों को सम्मिलित किया गया है। अभाविप अपेक्षा करती है कि यह टास्क फोर्स समयबद्ध रूप से अपनी अनुशंसाएँ प्रस्तुत कर परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, उत्तरदायी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस सुधार सुनिश्चित करेगी।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि,”देश का प्रत्येक विद्यार्थी यह विश्वास लेकर परीक्षा देता है कि उसकी मेहनत का मूल्यांकन निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से होगा। ऐसे में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में व्यापक सुधारों के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभाविप लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संस्थागत सुधारों की मांग करती रही है। अभाविप आशान्वित है कि यह टास्क फोर्स समयबद्ध एवं प्रभावी अनुशंसाओं के माध्यम से परीक्षा व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अभाविप सदैव विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों के समाधान के लिए सकारात्मक संवाद, सार्थक सुधारों एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करती रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *