भदोही। सुरियावां नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर चेयरमैन विनय चौरसिया के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से लेकर सीवर लाइन विस्तार और स्ट्रीट लाइट तक, सुरियावां का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों पर तत्काल राबिस डलवाकर आवागमन सुगम किया जा रहा है। गड्ढों को भरकर नागरिकों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। चेयरमैन विनय चौरसिया ने कहा कि बारिश के बाद नगर पंचायत सुरियावां की एक भी सड़क क्षतिग्रस्त नहीं रह जाएगी। सभी वार्डों में सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्राथमिकता पर कराए जा रहे हैं ताकि लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/उन्होंने कहा कि पूर्व के कार्यकाल में सुरियावां की जनता पेयजल की समस्या, टूटी-फूटी सड़कों और जलभराव से जूझ रही थी। वर्तमान कार्यकाल में इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। नगर में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया गया है। सीवर लाइन का विस्तार किया गया है। पूरे नगर को प्रकाशयुक्त किया गया है। स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। चेयरमैन विनय चौरसिया के विकास के पथ पर बढ़ते कदमों से सुरियावां की जनता में हर्ष का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में नगर पंचायत का कायाकल्प हुआ है। चेयरमैन ने विश्वास दिलाया कि बचे हुए कार्यकाल में सम्पूर्ण सुरियावां नगर में विकास कार्य की नई इबारत लिखी जाएगी। सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन का लक्ष्य है कि सुरियावां को जनपद का एक आदर्श नगर पंचायत बनाया जाए, जहां नागरिकों को स्वच्छता, सड़क, पानी और प्रकाश की कोई समस्या न हो।