आजमगढ़ पुलिस ने जानलेवा हमले के एक चर्चित मामले में छह माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।मामले के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को थाना मेहनगर क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी केवली देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 1 फरवरी 2026 को रामसमुझ चौहान पुत्र स्वर्गीय जंगली चौहान ने शराब के नशे में गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने उनके पति सीताराम चौहान पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में सीताराम चौहान के सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मेहनगर में मुकदमा संख्या 42/2026 भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद होने के बाद आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 4/25 भी मुकदमे में शामिल की गई।शनिवार को उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी अपनी पुलिस टीम के साथ जाफरपुर बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह लगभग 11:30 बजे वांछित आरोपी रामसमुझ चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गंभीर अपराधों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी, कांस्टेबल अजय राय तथा कांस्टेबल अतुल शुक्ला शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।