चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला. मेहनाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पुलिस के अनुसार, बरवां गांव निवासी मनोज कुमार राजभर पुत्र त्रिवेणी राजभर ने थाना मेहनाजपुर में तहरीर देकर बताया कि 25 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे वह मेहनाजपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में प्राथमिक विद्यालय बरवां के पास कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। उन्होंने बीच बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान गांव के प्रदीप राजभर, शिवश्याम उर्फ पूजा, गौतम उर्फ गोलू और प्रितेश राजभर ने चुनावी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि विरोध करने पर सभी आरोपियों ने लाठी डंडों और टाइल्स से हमला कर दिया। हमले में मनोज कुमार राजभर के सिर पर गंभीर चोटें आईं।Read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और सटीक सूचना तंत्र के आधार पर रविवार 26 जुलाई को उपनिरीक्षक अमित कुमार पाल ने थाना परिसर से मुख्य आरोपी शिवश्याम उर्फ पूजा पुत्र मानिकराज राजभर, निवासी बरवां, थाना मेहनाजपुर को दोपहर करीब 1:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मेहनाजपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि गंभीर अपराध के मामले में 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली को दर्शाती है। थानाध्यक्ष मेहनाजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता से पीड़ित परिवार में न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *