बहराइच (पयागपुर)। तहसील पयागपुर क्षेत्र के ग्राम फरदा सुमेरपुर निवासी संगम लाल पुत्र पारसनाथ ने आरोप लगाया है कि लगातार तीन वर्षों से अपनी भूमि पर हुए कथित अवैध कब्जे को हटवाने के लिए वह अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।पीड़ित का कहना है कि उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस सहित विभिन्न अधिकारियों को दर्जनों प्रार्थना पत्र दिए, किंतु कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई।readmore:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/उनका आरोप है कि गांव के बच्चा राम, जयप्रकाश, सत्य प्रकाश, विशाल सहित अन्य लोग उनकी जमीन पर जबरन कूड़ा डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।संगम लाल ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे शासन की शिकायत निवारण व्यवस्था से उनका भरोसा उठता जा रहा है। न्याय न मिलने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच कर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।अब देखना यह होगा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ित की शिकायत पर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है और उसे न्याय दिलाने में सफल होता है।