बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी एक कोटेदार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सिंह चौहान पर अवैध धन उगाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोटेदार का कहना है कि उससे हर महीने ₹5 हजार की जबरन वसूली की जा रही है, जिससे वह काफी परेशान है।पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस अवैध वसूली का विरोध किया और धनराशि बढ़ाने की मांग को मानने से इंकार किया, तो प्रधान प्रतिनिधि द्वारा उसके खिलाफ फर्जी शिकायतें कराई जाने लगीं। इससे उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/मामले को लेकर कोटेदार ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की। उसने प्रशासन से अनुरोध किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित कोटेदार के समर्थन में आवाज उठाई है।