भीम आर्मी का हल्ला बोल, अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली

बहराइच। शहर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने कलेक्ट्रेट की ओर आक्रोश रैली निकाली।रैली के कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।readmore:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित बर्बरता का विरोध किया और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। बाद में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम/सीआरओ सौरभ दुबे को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।यह पूरा मामला बहराइच शहर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर का है, जहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *