सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन सीटर बेंच-डेस्क का लोकार्पण

बीना, सोनभद्र। खड़िया बाजार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के लिए नई तीन सीटर बेंच एवं डेस्क का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।read more:https://worldtrustednews.in/four-new-expressway-projects-approved-further-strengthening-uttar-pradeshs-expressway-network/लोकार्पण कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष समीर, निदेशक सत्य प्रकाश, विद्यालय के कोषाध्यक्ष देशराज, समिति सदस्य शनि शरण, के.एन. सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार, बजरंग अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य सुनील कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। नई बेंच-डेस्क से विद्यार्थियों को अध्ययन में अधिक सुविधा मिलेगी। समिति सदस्य शनि शरण ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रांत प्रचारक का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *