जंतर-मंतर दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव कुंवर नाजिम अली को सिंभावली पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया है। उन्हें 22 घंटे से अधिक समय से घर में ही रोका गया है।
सपा नेताओं ने छात्र आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसी के मद्देनजर पुलिस ने एहतियातन कुंवर नाजिम अली को उनके घर पर ही रोक दिया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/कुंवर नाजिम अली ने बताया कि वे छात्र-छात्राओं के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, जिससे समाजवादी पार्टी के नेता आक्रोशित हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे राष्ट्रपति से भाजपा सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं। नाजिम अली के अनुसार, सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और गरीबों से शिक्षा छीनी जा रही है। उन्होंने बार-बार पेपर लीक होने का भी जिक्र किया, जिससे युवावर्गआक्रोशित है।पुलिस का कहना है कि यह कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा और शांति व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।