आज एक मंडप में बसेंगी 337 जोड़ियों की गृहस्थी, 63 मुस्लिम जोड़ों का होगा निकाह

फिरोजाबाद*। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को जनपद में 337 जोड़े एक ही मंडप के नीचे विवाह बंधन में बंधेंगे। इनमें 63 मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामी रीति-रिवाज से कराया जाएगा, जबकि अन्य हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरागत विधि से संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन इंडूमई स्थित जेएमआर रिजॉर्ट में किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरे आयोजन को कवर एरिया में कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि लाभार्थियों, उनके परिजनों और मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर सरकार की ओर से एक लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक और भव्य तरीके से विवाह कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मोहन लाल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम बदन राम, उप निदेशक कृषि सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक व आर्थिक संबल प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को पूरी गरिमा, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *