राष्ट्र जागरण अभियान की ‘जज़्बा-ए-हिन्द’ यात्रा हापुड़ पहुँची, राष्ट्र भावना का दिया संदेश

हापुड़। राष्ट्र जागरण अभियान के तहत संचालित ‘जज़्बा-ए-हिन्द’ संवाद यात्रा रविवार को हापुड़ जनपद के असौड़ा गांव पहुँची। इस अवसर पर आयोजित संवाद सभा में अभियान की राष्ट्रीय संयोजक सुबुही ख़ान ने मुस्लिम समाज के लोगों से संवाद करते हुए राष्ट्र भावना, सामाजिक एकता और देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम का आयोजन चौधरी अब्दुल सलाम द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभा के दौरान वक्ताओं ने लोगों से राष्ट्र जागरण अभियान से जुड़कर समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।अपने संबोधन में सुबुही ख़ान ने कहा कि देश के इतिहास में अब्दुल ग़फ्फ़ार ख़ान, परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद, रहीम, रसखान, दाराशिकोह और कबीर जैसी महान हस्तियों ने सामाजिक समरसता, मानवता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/उन्होंने बताया कि ‘जज़्बा-ए-हिन्द’ मंच हर उस देशभक्त नागरिक के लिए खुला है जो राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य करना चाहता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी संवाद यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की गई है और यह प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचेगी। अभियान का भव्य समापन लखनऊ में प्रस्तावित है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *