अचानक बदले गए दिल्ली के पुलिस आयुक्त –आईबी के अनुराग कुमार को सौंपी गई नई कमान

नई दिल्ली। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के रूप में 1994 एजीएमयूटी बैच के आईपीएस अनुराग कुमार को शुक्रवार को नियुक्त किया गया। मौजूदा पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा को उपराज्यपाल के पास नई तैनाती के लिए रिपोर्ट करने कहा गया है। read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/शुक्रवार सुबह गृह मंत्रालय के जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली पुलिस के कई जिलों में उपायुक्त के पद पर रहे और मौजूदा समय में आईबी के विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले की कोई कयास निकाला जाए मौजूदा आयुक्त सतीश गोलछा को उपराज्यपाल को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। सतीश गोलछा 1992 बैच के आईपीएस हैं। तिहाड़ जेल में महानिदेशक रहते बीते साल 22 अगस्त को पुलिस आयुक्त की उन्होंने कमान संभाली थी। प्रशासनिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि किसी अंदरूनी मामले में गृह मंत्रालय की नाखुशी के कारण गोलछा की पुलिस आयुक्त से विदाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *