आमने-सामने बाइक की टक्कर, एक मौत जबकि दो घायल

गंगोह। देहरादून में पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए जा रहे गंगोह के तीन युवकों की बाइक खेड़ा अफगान के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ जानकारी के अनुसार मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी 27 वर्षीय मोबिन सलमानी पुत्र इनाम, मोहल्ला नजूल निवासी 26 वर्षीय रितिक पुत्र अनिल कुमार तथा मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी 23 वर्षीय आजाद पुत्र रहीश बुधवार रात करीब 10रू30 बजे बाइक से देहरादून जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वे पहले सहारनपुर में रुकने वाले थे और गुरुवार को नए पासपोर्ट की निर्धारित तिथि पर देहरादून पहुंचना था। रास्ते में सहारनपुर रोड स्थित खेड़ा अफगान के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोबिन सलमानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रितिक और आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि मोबिन सलमानी मोहल्ला गुलाम औलिया में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से था और परिवार की आजीविका चलाने के लिए विदेश जाकर नौकरी करने की तैयारी कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे मासूम बच्चे हैं। मोबिन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *