नागल। आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने एवं शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार शाम थाना प्रांगण में थाना प्रभारी निरीक्षक ने कस्बे तथा क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के सभी नियमों का पालन करते हुए कावड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई मानको के अनुसार ही होनी चाहिए और डीजे की ज्यादा तेज आवाज नहीं होनी चाहिए क्योंकि डीजे की तेज धड़कन के कारण कभी-कभी बड़ा हादसा हो जाता है और सभी डीजे संचालक अपना निर्धारित कार्यक्रम बताते हुए थाने पर आईडी जमा करेंगे थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई डीजे संचालक कावड़ यात्रा को बाधित एवं लापरवाही करने का काम करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र चैधरी, चैकी प्रभारी सीडकी संजय कुमार, उप निरीक्षक शिवकार सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन कुमार, दिलशाद, सोनू, प्रदीप, संदीप, नितिन आदि मौजूद रहे।