गंगोह। श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया। संसद गठन में विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। छात्र संसद के प्रधानमंत्री वंश कुमार, सेनापति नक्ष गोयल, उपसेनापति वंश कुमार, अनुशासन प्रमुख जूनियर बालक अर्पण सैनी, उप प्रमुख लविश सैनी, अनुशासन प्रमुख जूनियर बालिका आरोही, उप प्रमुख बालिका अवनी तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं उप प्रमुख निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन, स्वच्छता, सेवा, नेतृत्व तथा छात्र हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।raed more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता व समस्त शिक्षकगण ने सभी निर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता के साथ निर्वहन करेंगे तथा विद्यालय में अनुशासन, सहयोग और सेवा की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नंदकिशोर शर्मा, अजय शर्मा, राजेश कुमार, परमाल सिंह, अजय कुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।