आजमगढ़। थाना अहरौला पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी की पहचान जयदीप (22 वर्ष) पुत्र सभाजीत, निवासी सारैन भिटवा, शाहपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाना अहरौला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना अहरौला में मु0अ0सं0 142/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान आरोपी जयदीप का नाम सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कटाई चवर पुलिया के पास से सुबह करीब 11:15 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह, कांस्टेबल लोकेश प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल सिद्धेश्वर प्रसाद तिवारी शामिल रहे।