जमीन विवाद में जानलेवा हमला: रौनापार पुलिस ने एक पुरुष व एक महिला को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में रौनापार पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को ग्राम देवारा रामपुर निवासी बादामी देवी पत्नी रामविनय पटेल ने थाना रौनापार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र अवनीश के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना रौनापार में मु0अ0सं0 200/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।गुरुवार सुबह उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त चन्दन पटेल (35 वर्ष) पुत्र रामाकान्त पटेल तथा बचिया देवी (58 वर्ष) पत्नी रामाकान्त पटेल, निवासी ग्राम देवारा रामपुर, थाना रौनापार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा, आरक्षी अरविन्द यादव, आरक्षी आयुष कुमार पाल एवं महिला आरक्षी आरजू शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *