आजमगढ़। जनपद के थाना तरवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पित्थौपुर में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में तरवां पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दबिश देकर सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार एवं रविंद्र कुमार, पुत्रगण सनी राम, निवासी ग्राम पित्थौपुर, को उनके घर से हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र (वारंट) जारी किया गया था। वारंट में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 354 एवं 322 अंकित है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व बोंगरिया पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्री कृष्ण कुमार मिश्रा ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक विजेंद्र कनौजिया तथा अन्य हमराही पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर तीनों वारंटियों को बिना किसी अप्रिय घटना के हिरासत में ले लिया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।