भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह का जन्मदिन बुधवार को शादियावाद बाजार में हर्षोल्लास, उत्साह एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मनिहारी प्रथम मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने किया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भानु प्रताप सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके संगठन के प्रति समर्पण, कुशल नेतृत्व एवं जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि “भानु प्रताप सिंह  का संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार और समाज के लिए उनका निरंतर योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हम ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में भानु प्रताप सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना की।इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजकुमार बिंद, मंडल उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, रमेश गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, बरहट शक्ति केंद्र संयोजक राजेश सिंह, दयाशंकर कुशवाहा, कल्पनाथ बिंद, मंडल महामंत्री शैलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अजय गुप्ता, विनोद चौबे, जितेंद्र बिंद, अजय यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *