आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतरौलिया पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/
पुलिस के अनुसार बुधवार को उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ बूढ़नपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ग्राम भीलमपुर छपरा स्थित खंडहर मकान के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से सुनील यादव (23 वर्ष) पुत्र रामकरन यादव, निवासी ग्राम एकडंगी, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना अतरौलिया में मु0अ0सं0 0278/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कप्तानगंज में वर्ष 2025 का एक आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा, कांस्टेबल राकेश विश्वकर्मा, राजकरन सोनकर, उमेश कुमार, आरक्षी चालक अजय कुमार सिंह तथा आरक्षी चालक अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।