गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने मंगलवार को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बसनिया मोड़ पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से दो गोवंश बरामद किए और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो गाय बरामद हुईं। मौके से वाहन सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजेश कुमार (36) पुत्र बेचन राम निवासी अलीपुर मदरा थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर तथा गोलू यादव (19) पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी बसारतपुर थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में हुई है।इस संबंध में थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 155/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद बोलेरो पिकअप और दोनों गोवंश को कब्जे में लेकर आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक कमलेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।