शेरकोट । प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने खौ बैराज पहुंचकर अशोक का पौधा रोपा। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/पौधारोपण के बाद मंत्री ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान लोगों को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण से जोड़ने का एक भावनात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। मंत्री ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने और हरियाली बढ़ाने में योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपाल सैनी, रणजीत सिंह दारा, शुभम बिरला, अंचल चौहान, अभिषेक कोहली, मयंक भारद्वाज, नाजिम मलिक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।