थाना गेट पर रील बनाना पड़ा भारी, भड़काऊ पोस्ट करने वाले दो युवक पुलिस की कार्रवाई की जद में

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना निजामाबाद पुलिस ने थाना परिसर के सामने फोटो खींचकर उसे आपत्तिजनक संगीत के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले दो युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान जानकारी मिली कि कुछ युवकों ने थाना निजामाबाद के मुख्य द्वार के सामने फोटो लेकर उसे इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ संगीत के साथ साझा किया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से पुलिस की छवि धूमिल होने के साथ आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान इंस्टाग्राम आईडी “samajwadi_rohit_am_0818” और “mr_siddhu_4u” की पहचान की गई। जांच में पता चला कि इन आईडी का संचालन ग्राम कुजियारी, थाना निजामाबाद निवासी सिद्धांत यादव, उम्र 22 वर्ष तथा रोहित यादव, उम्र 24 वर्ष कर रहे थे।पुलिस ने दोनों युवकों को थाना बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही शांति व्यवस्था प्रभावित करने और पुलिस की छवि धूमिल करने के प्रयास के आरोप में दोनों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालान कर विधिक कार्रवाई की गई।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/आजमगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, असत्य अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट, वीडियो, रील या संदेश साझा करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *