घर में घुसकर मारपीट व गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद के महराजगंज थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को थाना महराजगंज क्षेत्र के ग्राम देवारा जदीद (सतई का पुरा) निवासी चन्द्रप्रसाद यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चन्द्रभान यादव, चन्द्रशेखर, इन्द्रेश यादव, वन्दना और गिरजा देवी ने एकराय होकर उनके घर में घुसकर उनके पुत्र प्रेमचन्द्र यादव, पुत्री अंशिका और पत्नी सुशीला देवी के साथ मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से किए गए हमले में पत्नी और पुत्री बेहोश हो गईं, जबकि पुत्र एवं पत्नी के हाथ में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आईं।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/
तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज में मुकदमा संख्या 168/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में पांच नामजद आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 13 जुलाई को सुबह लगभग 11:05 बजे इंडेन गैस एजेंसी, देवारा जदीद (सतई का पुरा) के पास से वांछित अभियुक्त इन्द्रेश यादव (22 वर्ष) पुत्र चन्द्रभान यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को उसके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश, उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह तथा आरक्षी मातेश्वरी प्रसाद शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और उनके विरुद्ध भी शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *