लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 ने जन आंदोलन का रूप ले लिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को पूरे प्रदेश में रिकार्ड 35.27 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पूरे प्रदेश के सभी मंडलों व जिलों, सभी विभागों, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण किया गया। इस क्रम में सर्वाधिक 15,42,19,413 पौधरोपण नोडल वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया। इसके बाद 10.56 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया। वहीं सोनभद्र जिले ने सबसे ज्यादा 1.68 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो ललितपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमशः दूसरे,तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहा। सबसे ज्यादा शीशम के इमारती पेड़ों की 4.67 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 सीएम योगी के विजन के मुताबिक ग्रीन यूपी के सपने को साकार कर रहा है।