ललितपुर। प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व हरा भरा प्रदेश, खुशियों का संदेश-सुरक्षित जीवन, समृद्ध परिवेश संदेश के साथ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आज प्रदेश भर में भव्य शुभारंभ हुआ, जिसके अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं, साथ ही अभियान के तहत ललितपुर में लगभग 94 लाख पौधे रोपे जा रहे हैं। जिले स्तर पर इस महा अभियान का शुभारंभ गोविंद सागर बांध की तलहटी में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच माननीय जनप्रतिनिधिगणों ने पौधारोपण करके किया, जहां जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व अपर आयुक्त श्रीमती प्रियंका भी मौजूद रहे। कार्यक्रम वन विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जहां प्रभागीय निदेशक नवीन प्रकाश शाक्य ने मा. राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, मा. सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत प्रशासक कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनाली जैन, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। सभी ने इस अवसर पर सेल्फी ली और पौधों का रोपण कर इस वृक्षारोपण महायज्ञ -2026 का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का रोपण होने जा रहा है, यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। इस अभियान में हम सब को अपनी सहभागिता निभानी है, इसलिए आप सभी से आग्रह है कि अपने अपने आंगन में, खेत व मेढ़ पर फलदार पेड़ अवश्य लगाएं, ये पेड़ बड़े होकर आपके बच्चों को फल, सब्जी, औषधियां देंगे। परिवार के सभी लोग कम से कम एक पेड़ मां के नाम पर जरूर लगाएं। माननीय सदर विधायक ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाएं और इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि मात्र पेड़ लगाने से हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी, हमे उस पेड़ के संरक्षण का संकल्प भी लेना होगा, क्योंकि ये पेड़ बड़े होकर हमारे आने वाली पीढ़ियों को संरक्षण देंगे। जिला पंचायत प्रशासक ने कहा कि प्रदेश का 15 प्रतिशत वन क्षेत्र ललितपुर में है। हमारा ललितपुर प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है, आज इस अवसर पर उन्होंने जनमानस से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की।नगर पालिका अध्यक्षा ने वृक्षारोपण का महत्व समझते हुए वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/जिलाधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वृक्षों को महत्ता समझाई और छोटी छोटी जरूरतों के लिए वृक्ष न काटने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करें, ये पेड़ बड़े होकर हमे स्वच्छ वातावरण देंगे।इसके बाद जिलाधिकारी व अपर आयुक्त झांसी मंडल कल्यानपुरा गौशाला के समीप विगत वर्षों में किए गए मियावाकी वृक्षारोपण को देखने पहुंचे, यहां पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराकर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। मौके पर जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया और बच्चों को इसका महत्व समझाया, उन्होंने मौके पर ही मियावाकी वृक्षारोपण का निरीक्षण किया, जो वर्तमान में बहुत अच्छी स्थिति में है, अधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए और व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। इसके उपरान उन्होंने कल्यानपुरा में हीं ग्राम पंचायत की दूसरी साइट पर पहुंचकर वहां भी वृक्षारोपण किया और स्कूली बच्चों से भी पौधे लगवाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी बीबी जीरामजी रमेश कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, बड़ी संख्या में आमजन, स्कूली बच्चे, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, पत्रकारबंधु आदि उपस्थित रहे।