विजयपुर रेंज के अंतर्गत स्थित वन क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

बढ़ापुर। नजीबाबाद वन प्रभाग बिजनौर की बढ़ापुर रेंज में रविवार को एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी पृथ्वीराज के.एस. के निर्देशन में किया गया। वृक्षारोपण अभियान में मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुकेश आर्या, भाजपा सेक्टर प्रभारी एवं अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह प्रजापति, बूथ अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी रमेश यादव, वन रक्षक दीपचन्द्र तथा न्यूनतम वेतनकर्मी आनंद समेत अन्य कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी रमेश यादव ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन की निरंतरता और प्रकृति की समृद्धि के सबसे बड़े संरक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि धरती, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आज लगाया गया एक छोटा पौधा भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर न केवल शुद्ध वायु और छाया प्रदान करेगा, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन को भी मजबूती देगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौधारोपण को जनआंदोलन बनाएं तथा लगाए गए पौधों की देखभाल उसी तरह करें, जैसे परिवार के किसी सदस्य की करते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व, प्रकृति और जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *