म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण अंधेरे में ही संपन्न हुई। विडंबना यह रही कि बैठक में सबसे अधिक चर्चा भी बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर हुई।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/
बैठक में एसडीओ विद्युत शिवम गुप्ता ने धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान के तहत औराहवा, फाटपखाना, जामपानी, पूर्वी करछा समेत कई गांवों में विद्युतीकरण की जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरने, पंचायत भवनों और विद्यालयों में मीटर न लगाए जाने तथा बीजपुर क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया। एमएलसी प्रतिनिधि बुद्धिनारायण यादव ने स्मार्ट मीटर योजना को विफल बताते हुए उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में सुधार की मांग उठाई।बैठक में पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बीडीओ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मनरेगा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत 12 जुलाई तक प्रत्येक जनप्रतिनिधि से कम से कम पांच पौधे लगाने की अपील की।बैठक का संचालन एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.एन. सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल राज, श्रीश त्रिपाठी, चंद्रबली यादव, अशोक मौर्या, प्रदीप कुमार, रमेश पनिका सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।