बहराइच ( विशेश्वरगंज )l थाना विशेश्वरगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों समेत अन्य स्थानीय समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और लंबित मामलों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर ही दिए।इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि आमजन की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां उनकी समस्याओं का समाधान बिना भटकाव के हो सके।इसके अलावा पुलिस अधीक्षक व एसपी सिटी ने थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार अपनाया जाए तथा उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल्द समाधान कराया जाएगा।