गाजियाबाद के मोदीनगर में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते कई परिवार दहशत में जीने को मजबूर।पिछले चार दिन से बिजली के टूटे पड़े खंबे की बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी आंख मूंदे बैठे हैं बिजली विभाग अधिकारी।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/मालूम हो कि संतपुरा गली नंबर 10 निवासी घनश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे मकान के सामने जर्जर हालत में लगा बिजली का खंबा अचानक टूटकर हमारे घर के ऊपर गिर पड़ा।जिसकी शिकायत हमने कई बार बिजली अधिकारियों से की लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका।पिछले दो दिनों से हो रही जोरदार बारिश के चलते आसपास मकानो में करंट उतरने का खतरा मंडरा रहा है।लेकिन लापरवाह बिजली विभाग शायद किसी बड़ा हादसा होने की इंतजार में है।बिजली विभाग की लापरवाही के चलते कहीं पर कहीं परिवार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।