गाज़ीपुर। पीजी कॉलेज, मलिकपुरा, गाज़ीपुर में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ दीक्षारंभ कार्यक्रम के साथ हुआ। नए सत्र के पहले ही दिन महाविद्यालय के भूगोल विभाग के शोधार्थी प्रभाकर यादव ने अपना शोध प्रबंध जमा कर शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/शोध प्रबंध जमा होने पर उनके शोध निर्देशक प्रोफेसर कैलाश नाथ तिवारी तथा विभाग प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शोध कार्य ज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह शोधार्थी के धैर्य, कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रभाकर यादव का शोध अकादमिक जगत में उपयोगी सिद्ध होगा।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर सिंह ने भी शोधार्थी को शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पीजी कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शोध एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन शोध प्रबंध जमा होने को महाविद्यालय के लिए सकारात्मक शुरुआत माना जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षकों ने शोधार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।