बारिश के बाद मुरादनगर में जलभराव, मुख्य मार्गों पर फंसे वाहन, लोगों को भारी परेशानी

मुरादनगर। लगातार हुई बारिश के बाद नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। एनएच-58 (मेरठ रोड), मेट्रो स्टेशन के आसपास, डीसीबी ग्रामीण कार्यालय, नगर पालिका परिषद, ब्लॉक कार्यालय सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/मुख्य मार्गों पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर वाहन पानी में धीमी गति से निकलते दिखाई दिए, जबकि पैदल राहगीरों को भी जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा। सड़क पर जमा पानी के कारण फिसलने और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।बारिश से मौसम जरूर सुहावना हुआ, लेकिन जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द ही पानी की निकासी कराकर यातायात को सामान्य बनाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *