सहारनपुर, । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से किया गया। इसका सजीव प्रसारण सहारनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देखा गया। कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी मुख्य अतिथि रहे।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, बैग एवं स्टेशनरी खरीदने के लिए ₹1200 की धनराशि भेजी जा रही है।उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में कुल 1,78,959 नामांकित विद्यार्थियों में से 1,47,771 छात्र-छात्राएं डीबीटी योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। शेष विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते पीएफएमएस पोर्टल पर अपडेट किए जा रहे हैं, जिसके बाद उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत जनपद में 11,858 शिक्षकों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 4,508 पंजीकरण, 1,098 ई-केवाईसी तथा 312 कार्ड जारी किए जा चुके हैं। शेष पात्र शिक्षकों के कार्ड भी शीघ्र जारी किए जाएंगे।जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 10-10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में 55वां स्थान प्राप्त करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला के सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी राजीव रंजन ने डिजिटल बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा शिक्षकों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिला विद्यालय निरीक्षक जय करण यादव, संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रबुद्धे, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) राजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।