छुट्टी के बाद कक्षा 3 की छात्रा स्कूल में बंद, 5 घंटे तक रोती रही मासूम

कासगंज। जनपद के सहावर विकासखंड के ग्राम खितौली स्थित प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय की छुट्टी के बाद कक्षा 3 में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा को स्कूल के कमरे में ही बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया। मासूम करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में डरी-सहमी रोती-बिलखती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/जानकारी के अनुसार, छुट्टी के काफी देर बाद भी जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास खोजबीन के बाद जब वे विद्यालय पहुंचे तो बंद कमरे से बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और संबंधित शिक्षक को बुलाकर स्कूल का ताला खुलवाया। इसके बाद सहमी हुई बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शिक्षकों की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना यह सुनिश्चित किए कि विद्यालय में कोई बच्चा मौजूद नहीं है, स्कूल में ताला लगाकर चले जाना बेहद गंभीर लापरवाही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बच्ची का पता नहीं चलता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पीड़ित परिवार ने मामले की लिखित शिकायत सहावर कोतवाली में देकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा विभाग की इस गंभीर चूक को लेकर अब उच्चाधिकारियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *