जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद देवेश शाक्य की अध्यक्षता में सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, विधायक पटियाली नादिरा सुल्तान, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आहूत की गई जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण विकास, सड़क, आवास, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगर विकास, पशुपालन, कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत की। जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदु उठाए गए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, सिंचाई व्यवस्था, फसल बीमा, मंडी सुविधाओं, पशु चिकित्सा सेवाओं, नगर निकायों में स्वच्छता एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित सुझाव दिए। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा अगली बैठक में अनुपालन आख्या प्रस्तुत करें। बैठक में कहा गया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *