बाराबंकी। तहसील हैदरगढ़ में बुधवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत एक नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को सीधे जिला मुख्यालय से जोड़ना है, जिससे उनकी आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके।यह बस सेवा हैदरगढ़ बस स्टॉप से संचालित होगी। इसके मार्ग में त्रिवेदीगंज के मंगलपुर और मोहम्मदपुर धौहरहरा सहित कई प्रमुख गांव शामिल होंगे। इन क्षेत्रों के निवासियों को इस सीधी बस सेवा से काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। विधायक दिनेश रावत ने बताया कि यह मुख्यमंत्री की एक विशेष योजना है, जिसे विशेष रूप से जिले के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए तैयार किया गया है।भाजपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि पहले सुदूर गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ अब सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीण आसानी से जिला मुख्यालय आ सकेंगे। इससे कोर्ट-कचहरी के मामलों की पैरवी, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने, व्यवसाय, शिक्षा या किसी भी प्रशासनिक कार्य के लिए शहर आने-जाने वाले यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा।इस कार्यक्रम में स्टेशन इंचार्ज रोहित कुमार गौड़, पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी ‘राजू भैया’, राजकिशोर, मंडल अध्यक्ष रजत मिश्रा मोहित, प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह श्सोनूश्, राहुल सिंह चौहान और ज्ञान सिंह श्रप्पनश् सहित बड़ी संख्या में