बाराबंकी। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बसपा सुप्रीमों मायावती की सक्रियता से बीएसपी का दबदबा फिर बढ़ने लगा है। जो अब सियासी जमीन पर भी देखने को मिल रहा है। बसपा के पुराने दिग्गजों की एक बार फिर पार्टी में वापसी होने लगी है। बीएसपी अपने खोए हुए सियासी जनाधार को वापस लाने में लगी हुई है। हालांकि आपको बता दें बसपा का जनाधार भले ही कम हुआ है, लेकिन अभी भी वो प्रदेश में बड़े दल के रूप में देखी जा रही है। केवल एक मात्र बीएसपी ही अपने दम पर देशभर में एकला चलो की नीति अपनाकर अपने बलबूते पर चुनाव लड़ती है, और आगामी समय में बीएसपी ने बिहार के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के लिहाज से तीन प्रमुख गुट दिखाई दे रहे है। एक बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए, दूसरा सपा व कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया वहीं तीसरा बीएसपी। बीएसपी गोपनीय और सिस्टेमिक तरीके से अपनी रणनीति को अंजाम दे रही है। बीएसपी पिछले चुनावों में मिली हार के बाद अपनी राजनीतिक ताकत को पुनर्जीवित करने के अवसर के रूप में देख रही है। आगामी 11 जुलाई को बसपा अपने अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र के देवा स्थित आडोटोरियम में बड़ी रैली करने जा रही है, जो सियासी रूप से ये दिखाने की कोशिश है कि बीएसपी कमजोर नहीं है। बीएसपी नेता मो मुबश्शिर अपने समर्थकों को एकजुट कर अपनी सियासी ताकत दिखाने की योजना बना चुके हैं। जिसे बसपा के ‘मिशन 2027’ का औपचारिक आगाज़ माना जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ क्योंकि कई मौकों पर बीएसपी नेता चुनावी प्रणाली यानि ईवीएम पर सवाल उठा चुके है। इस रैली को लेकर बसपा का पुराने नारे फिर से सियासी गलियारों में चलने लगा है, रैली नहीं रेला है, बसपा का मेला है। बहरहाल, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सदर विधानसभा सीट से बसपा के भावी प्रत्याशी मोहम्मद मुबश्शिर ने बुधवार को कस्बा शहाबपुर में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती की नीतियों और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बहन मायावती के शासनकाल में कानून-व्यवस्था मजबूत रही तथा गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण था। उन्होंने कहा कि देश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के अनुसार चल रहा है और आगे भी उसी के अनुरूप चलता रहेगा। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद मुबश्शिर ने ब्लॉक बंकी क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर, सुरसंडा, पहली पारी सहित विभिन्न गांवों के बसपा बूथ एजेंटों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया और कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने की अपील की मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या अजय गौतम ने संगठन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी 11 जुलाई को देवा शरीफ में आयोजित होने वाले बसपा के सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष आसिफ खान, विधानसभा प्रभारी एडवोकेट रविकांत, सेक्टर अध्यक्ष संतराम गौतम, मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद रेहान सहित लोग मौजूद रहे।